स्कूल का छज्जा गिरा, 40 बच्चे घायल,15 ट्रामा सेंटर में भर्ती।
बाराबंकी।
बाराबंकी जिले में शुक्रवार सुबह अवध एकेडमी स्कूल का छज्जा गिर गया। 40 बच्चे मलबे के साथ 15 फीट नीचे जमीन पर गिर गए। हादसे में सभी घायल हो गए। 15 का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा। हादसे के बाद स्कूल को सील कर दिया गया। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए।
मामला सुबह 8 बजे का जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चे मलबा के बीच दब गए। किसी के सिर-चेहरे और गर्दन में तो किसी के सीने और हाथ पैर में गंभीर चोट आई। कई बच्चों के पैर टूटे हैं। यहां हर तरफ केवल खून ही खून था। बच्चों की चीख-पुकार मची थी।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी भी पहुंचे। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने बच्चों को मलबे से रेस्क्यू करके निकाला। सभी घायलों को स्कूल से 300 मीटर दूर जहांगीराबाद CHC लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More