जानलेवा हमला, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना पूराकलन्दर क्षेत्र स्थित नउवां कुआ में फिल्मी स्टाईल में जानलेवा हमला करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो कार को भी बरामद कर लिया गया है। घटना 26 जुलाई की है। थाना पूराकलन्दर में मामले को लेकर धारा 147,148,323,325,427,307 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बारुन बाजार के रहने वाले हर्ष जायसवाल ने अपने पिता साहबलाल जायसवाल की कार को स्कार्पियों से रोककर जानलेवा हमले का आरोप सात व्यक्तियों पर लगाया था।
पुलिस द्वारा जांच में मनोज यादव पुत्र स्व0 मंगलराम यादव, मनोज प्रजापति पुत्र सव0 डोबाई, रवीन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मुक्कू पुत्र स्व0 काली प्रसाद सिंह का नाम प्रकाश में आया था। जिन्हें पुलिस ने सरियावां चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों को भी बरामद कर लिया गया है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More