kkkk - सुस्त गति से हो रहा परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण।

सुस्त गति से हो रहा परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

सुस्त गति से हो रहा परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण।

kkkk - सुस्त गति से हो रहा परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण।

अयोध्या।
अयोध्या श्री राम नगरी मे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की रफ्तार बेहद सुस्त है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सीवर लाइन का काम अधूरा पड़ा है। परिक्रमा 30 व 31 अक्तूबर को होगी। इसमें 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। ऐसे में परिक्रमा से पहले चौड़ीकरण का कार्य पूरा करना कार्यदायी संस्था के लिए चुनौती से कम नहीं है।
पिछले दिनों जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर चौड़ीकरण कार्य की सुस्त गति पर नाराजगी जताई थी और 30 अक्तूबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया था।
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि अभी कई स्थानों पर जल निगम काम कर रहा है, जैसे-जैसे हमें काम पूरा कर दिया जा रहा है, हम काम आगे बढ़ा रहे हैं।
एसपी सिंह ने बताया कि जनौरा में 1200 मीटर में जल निगम सीवर लाइन आदि का काम कर रहा है, जिसके चलते यहां चौड़ीकरण का काम रुका है। यहां दो से तीन दिन में काम पूरा करने का आश्वासन जल निगम ने दिया है। इसी तरह घोसियाना में जल निगम का काम चल रहा है। गद्दौपुर, डीएम आवास होते हुए सहादतगंज पर भी सीवर लाइन का काम चल रहा है। ककरही बाजार में भी जल निगम का कुछ काम बचा है। जल निगम का काम पूरा होते ही शेष काम आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कारसेवकपुरम व रामघाट के पास कुछ काम बचा है, जो 15 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद जताई कि परिक्रमा से पहले चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *