सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर में मौत- हत्या या सुसाइड।

सुल्तानपुर में मौत- हत्या या सुसाइड।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में दो दिन पूर्व गोसाईगंज के इटकौली गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलकर मौत हो गई थी। जिसका सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतका की बहन ने अपनी बहन के बेटे व बेटी पर चारपाई पर बांधकर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है।

इटकौली गांव निवासी आशा देवी (55) के पति जयदेव की 20 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतका के तीन बेटे सुनील, सुशील और अनिल व दो बेटियां रीना और लक्ष्मी वो उनके साथ रहती थीं। आरोप है कि शनिवार शाम सुनील और लक्ष्मी का मां से झगड़ा हुआ और रविवार सुबह वह कमरे का दरवाजा बंद करके अंदर आराम करने चली गई थी। उसके बाद उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। कमरे से धुआं निकलता देख परिजन दरवाजा तोड़कर पहुंचे तो वो गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

एंबुलेंस से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया और यहां से गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय अलीगंज के पास दम उसने तोड़ दिया। मृतका के पुत्र के मुताबिक मां का एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर शनिवार शाम को विवाद हुआ था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।

वहीं सोमवार को मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। उसकी बहन कोतवाली नगर के खैराबाद निवासी मोनीता (पत्नी) शंकर कनौजिया ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि पति की मौत के बाद बहन के बेटे प्रताड़ित कर मारते-पीटते थे। बहन कभी मेरे घर तो कभी दूसरी बहन अनीता के घर चली जाती थी। 4 नवंबर को बहन अनीता के घर से आ गई थी।

दरअसल, उसकी बेटी लक्ष्मी ने फोन करके बुलाया की राशन मिल रहा है। वहां से मेरी बहन घर पर आई। उसी रात लक्ष्मी और सुनील ने मिलकर घर के अंदर बंद करके चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष आरबी सुमन का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

3 days ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

3 days ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

3 days ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216