whatsapp image 2022 07 21 at 4 06 21 - सुलतानपुर सदर-लेखपाल संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार

सुलतानपुर सदर-लेखपाल संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार

सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सुलतानपुर सदर-लेखपाल संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार |

लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार गोरखपुर - सुलतानपुर सदर-लेखपाल संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार
गोरखपुर एंटी करप्शन टीम गुरुवार को सुलतानपुर सदर तहसील पहुंची। टीम ने यहां तहसील गेट पर ही लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि घरौनी के नाम पर लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की डिमांड की थी।
कोतवाली देहात के लोलेपुर गांव निवासी बहादुर अली का वरासत दर्ज कराना था। इसके लिए हल्का लेखपाल अशोक सिंह ने उससे 25 हजार रुपए की डिमांड किया था। उसने यह रकम नहीं दे पाने में असमर्थता जताई तो लेखपाल आजकल में टरकाने लगा। इसके बाद बहादुर अली ने शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया।आज दोपहर एंटी करप्शन की टीम गोरखपुर से सीधे सुलतानपुर पहुंची। अधिकारियों ने लेखपाल को तहसील गेट पर बुलवाया और जैसे ही पीड़ित ने उसे पैसे दिए तत्काल एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि टीम लेखपाल अशोक को गोसाईगंज थाने पर लेकर गई है, जहां उससे पूछताछ जारी है। तहसील गेट से लेखपाल के घूस लेते गिरफ्तारी की खबर से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है अशोक सिंह मूल रूप से लंभुआ थाना क्षेत्र का निवासी है और वो 1990 से लेखपाल के पद पर कार्य कर रहे थे,तहसील सदर में तैनात है। तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने लेखपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *