
सुल्तानपुर जिले कादीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जिसे सुनने वालों की रूह कांप गई। यहां दादी ने अपने ही 10 वर्षीय पोती को बगल के गांव में स्थित एक कुएं में फेंक दिया। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीण उसे निकाल सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कादीपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा निवासी सुदामा देवी (60) पत्नी देवी प्रसाद ने शनिवार की दोपहर अपनी 10 वर्षीय पोती रिया को बगल के गांव मुड़िलाडीह में स्थित एक कुएं में धकेल दिया। दादी की इस हरकत को देख रहे स्थानीय बच्चों ने गुहार लगाई। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचित किया। साथ ही रिया को कुएं से बाहर निकाला। रिया के मामा डायल 112 से उसे सीएचसी कादीपुर ले गए।
जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, मृतक रिया के पिता संतोष निषाद ने अपनी ही मां के खिलाफ तहरीर दी है। सूचना पर पहुंचे कादीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगे हुए हैं।
निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अधार पर जांच पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More