सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सुलतानपुर में पकड़ा गया मुन्ना भाई, बलिया में दे चुका था सिपाही भर्ती परीक्षा।

सुलतानपुर में पकड़ा गया मुन्ना भाई, बलिया में दे चुका था सिपाही भर्ती परीक्षा।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को बलिया में आरक्षी की परीक्षा बलिया में देने के बाद रविवार को युवक सुलतानपुर परीक्षा देने पहुंच गया। आधार वेरिफिकेशन के दौरान सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ, जांच पड़ताल में युवक द्वारा दूसरी बार परीक्षा देने की बात सामने आई। केन्द्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुशीनगर जिले के पटेहरवा थाना क्षेत्र के शेरपुर बडहरा निवासी वशिष्ठ यादव जिले के केएनआईटी में दूसरी पाली में आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे। आधार वेरिफिकेशन के दौरान सुरक्षा कर्मियो को कुछ शंका हुई, तो इसकी जानकारी आईसीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर को दी। जांच के दौरान पता चला कि युवक 23 अगस्त को बलिया में परीक्षा दे चुका है। जानकारी होने पर केन्द्र व्यवस्थापक ने युवक को पुलिस की मदद से हिरासत में ले पूछताछ की। इस दौरान युवक ने बताया कि उसका आखिरी अटैम्पट था इस लिए उसने कूटरचित दस्तावेज़ के सहारे दो जगह से आन लाइन किया था।

केन्द्र व्यवस्थापक ने नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

नगर कोतवाल ए के द्विवेदी ने बताया कि युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216