अंबेडकरनगर - अयोध्या

सुभासपा का प्रदेश महासचिव गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार।

सुभासपा का प्रदेश महासचिव गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार।

अम्बेडकरनगर_अयोध्या।

अम्बेडकरनगर जिले की पुलिस ने छापा मारकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी NDA गठबंधन में शामिल ओम प्रकाश राजभर की सुहेल देव भारतीय समाजपार्टी का प्रदेश महासचिव बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के पास से बरामद खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।  दरअसल, आज सम्मनपुर पुलिस ने छापा मारकर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करी में गिरफ्तार एक अभियुक्त सुहेल देव भारतीय समाजपार्टी (सुभासपा) का प्रदेश महासचिव अशोक यादव है। OP राजभर की पार्टी सुभासपा अब एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी है। सपा के साथ गठबंधन को तोड़कर, उसने एनडीए गठबंधन में शामिल हुई है। सुभासपा के प्रदेश महासचिव की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी की छवि को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

सम्मनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सम्मनपुर पुलिस टीम ने कुर्की बाजार पावर हाउस के पास स्थित पुलिया के पास से अशोक यादव पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम कुर्की बनगवां और उमाशंकर राजभर पुत्र बिरजू निवासी ग्राम परस कटुई थाना सम्मनपुर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के पास से 7 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा और एक बाइक बरामद की गयी है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। 
 अशोक यादव सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के करीबी माने जाते हैं अशोक यादव की गिरफ्तारी के बाद ओम प्रकाश राजभर के साथ उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें वो ओपी राजभर काे फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहा है। फिलहाल अशोक की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल एनडीए गठबंधन के नेता की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के बाद पार्टी की फजीहत हो रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216