सुबह 11 बजे श्रीराम जन्म भूमि में प्रवेश करेंगे पीएम मोदी, इतने बजे 500 वर्ष की प्रतीक्षा हो जाएगी समाप्त
अयोध्या।
सदियों की प्रतीक्षा अब समाप्त होने जा रही है। सोमवार को दोपहर 12.05 बजे से 12.55 के बीच वह शुभ घड़ी रहेगी, जब कमल नयन की अचल प्रतिमा वैदिक मंत्रों के बीच अपने दिव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित हो जाएगी।
श्रीरामनगरी में सनातन संस्कृति के इस स्वर्णिम कालखंड का साक्षी बनने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं उस स्थान पर उपस्थित रहेंगे, जिसे श्रीरामलला का गर्भगृह कहा जाता है। इस पावन अवसर का सहभागी बनने के लिए पीएम का वायुयान उन्हें लेकर सुबह साढ़े दस बजे के करीब उस एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसका नामकरण रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के नाम पर है।

