अयोध्या आस-पास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन। गोरखपुर।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन।

गोरखपुर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना का नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, संभवतः प्रदेश का पहला बहुमंजिला थाना है, जो सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशंड है। 17 करोड़  रुपये की लागत से बना गोरखनाथ थाने का प्रशासनिक भवन बेसमेंट, भूतल और तीन मंजिल तक विस्तारित है। इसका बेसमेंट एरिया पार्किंग के लिए है।

भूतल पर फीमेल हेल्पडेस्क, पूछताछ व स्वागत कक्ष, एसएचओ रूम, मालखाना, पुरुष लॉकअप, महिला लॉकअप, शस्त्रागार, कार्यालय, इंट्रोगेशन रूम, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। प्रथम तल पर विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस रूम, मीटिंग हाल, फीमेल सब इंस्पेक्टर केबिन व मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक स्थित है। द्वितीय तल पर किचेन, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, वाशिंग लॉबी, पैंट्री युक्त डायनिंग हाल तथा मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक की सुविधा है।  तृतीय तल पर कुल 40 कांस्टेबल की क्षमता वाले तीन अलग-अलग बैरक, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। एम्स थाना जनपद के नवसृजित थानों में से एक है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216