लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भेलसर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन पर स्थित एक कॉटेजनुमा रेस्टोरेंट में शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से एक-एक करके गैस सिलेंडर के छह धमाके हुए। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद लोग समय रहते बाहर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक किचन में सिलेंडर से गैस के रिसाव से आग लगी। देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट चपेट में आ गया। मौके पहुंचे पुलिस कर्मियों ने अग्निशमन दस्ते को बुलाया। पुलिस ने हाईवे से सर्विस लेन आने वाले रास्ते को बंद कर लोगों को नियंत्रित किया। रात साढ़े 11 बजे तक बचाव कार्य जारी था। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More