सावन माह के अन्तिम शुक्रवार को आस्था के संगम में डूबे गहनाग बाबा के भक्त

मिल्कीपुर - आयोध्या

IMG 20190802 WA0003 - सावन माह के अन्तिम शुक्रवार को आस्था के संगम में डूबे गहनाग बाबा के भक्तमिल्कीपुर, अयोध्या

✍ मो• हुसैन मिल्कीपुर

सावन माह के अंतिम सुक्रवार को देव स्थल बाबा गहनाग पर आस्था का सैलाब देखने को मिला बाबा के दर्शन और पूजा के लिए लाखों भक्त फैज़ाबाद(अयोध्या)सहित अन्य जिलों से भी आये रायबरेली, सुल्तानपुर, अमेठी,अकबरपुर,गोण्डा, बहराइच,बाराबंकी सहित इलाकाई लोगो की भी भीड़ देखने को मिली।बताते चलें फैज़ाबाद मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर फैज़ाबाद रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबा गहनाग देव का स्थान स्थित है।जहाँ पर हर साल सावन महीने पर विशाल मेला लगता है।भक्त वहाँ पर प्रसाद के रूप में लप्सी पूड़ी और दूध का भोग लगाते है।IMG 20190802 WA0002 - सावन माह के अन्तिम शुक्रवार को आस्था के संगम में डूबे गहनाग बाबा के भक्तमिली जानकारी के अनुसार कितना भी जहरीला साँप काट ले अगर आप वहाँ पहुंच गए तो आप ठीक हो जाएंगे।मेले में चारो तरफ तरह तरह के दुकान सजे हुए है।सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए है।हाइवे होने के कारण गाड़ियों का रूट डाइवर्जन कर दिया गया है मेले के अंदर और बाहर पुलिस के जवान गस्त करते हुए दिखे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *