सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला

FB IMG 1561176806255 - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला

रिपोर्ट - सतीश कुमार यादव

रुदौली/अयोध्या

  • सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रुदौली में मरीजो को सरकारी सुबिधाये नही मिल पा रही है। मरीजो की सुनने वाला अस्पताल में कोई नही है। गंदगी की चपेट में पूरा अस्पताल परिसर है।एफआरयु दर्जा प्राप्त सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र रुदौली के ओपीडी के मरीजो की संख्या चार सौ से पाँच सौ प्रतिदिन है। अस्पताल में प्रतिमाह सवा दो सो प्रसव हो रहे है।
  • अस्पताल का चयन आयुष्मान भारत में भी किया गया है।लेकिन अस्पताल में सुबिध्याये नदारद है।सभी अपने में मस्त है।शुक्रवार की दोपहर तक महिला वार्ड के सामने कूड़े के डिब्बे में पड़ी गन्दगी नही साफ़ की गई थी।महिला और पुरुष वार्ड में झडू पोछा नही लगा। महिला वार्ड के छह बेड में से तीन बेड पर गद्दे पड़े।तीन बेड पर गद्दे भी नही थे। गद्दे पड़े बेड पर चादर नही थी।
  • शुक्रवार की सुबह बेड न 1 पर भर्ती जलालपुर गाव की सुनीता ने बताया की अस्पताल में कोई सुबिधा नही है।प्रसव के बाद बेड न0 2 पर भर्ती बाबा का पुरवा सैदपुर की अफसरी बानो ने कहा की बेड पर चादर नही मिली।चार पंखे में से सिर्फ एक ही चल रहा है।
  • बेड न0 तीन पर बहु को प्रसव कराने के बाद भर्ती पकड़िया गाव की सुशीला देवी ने बताया की वार्ड में गन्दगी सड़ांध है। पंखे नही चल रहें गर्मी बहुत है। वार्ड में डॉक्टर नही आये। पेट दर्द से कराह रहे भौली गाव के राम सवल की तीमारदारी कर रही पत्नी बीमार पति को जमीन पर चादर बिछा कर पड़ी रही।बताया की डॉ0 मदन बर्नवाल ने इंजेक्शन लगवाया है।मरीजो के तीमारदार ओपीडी में डॉ0 को दिखाने पहुचे मरीजो को जमीन पर बैठना पड़ रहा है।
  • बीमारी से निजात पाने की चाहत रखने वाले मरीज और उनके तीमार दारो के बैठने के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्था नही है।पीने के लिए लगे 20 लीटर के आरओ में पानी नही रहता।परिसर में लगा एक इण्डिया मार्क हेण्डपम्प पीने लायक पानी नही दे रहा। प्रसव के लिए आने वाले प्रसूताओं को मिलने वाली सुबिधा का आभाव है।
  • बेड पर गद्दा नही।गद्दा है तो चादर नही। एक वर्ष से बने चाइल्ड केयर यूनिट नही चल रहा है।जबकि इस यूनिट के लिए चार स्टाफ नर्स छह महीने से नियुक्त है। इमरजेंसी में स्टाफ नर्स की नियुक्ति नही है। चिकत्सको के निजी स्टाफ के कर्मी अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजो को इंजेक्शन लगा रहे।
  • इस सम्बन्ध में अधीक्षक डॉ0 पी के गुप्ता ने बताया की जल्दी की अधीक्षक का दायित्व मिला है। सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है। सभी स्टाफ को अपने काम को करने के आदेश दिए गए है। नई व्यवस्था का असर जल्दी दिखाई देगा।
Web Admin

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

19 hours ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216