सैदपुर चौकी प्रभारी ने गुरुवार को एक राह भटकी बुर्जुग महिला को अपने वाहन में बैठाकर उसके घर पहुंचाया। चौकी प्रभारी के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। सैदपुर चौकी प्रभारी जयकिशोर अवस्थी गुरुवार को हमराही सिपाहियों के साथ अपने सरकारी वाहन से पूजा पंडालों की निगरानी के लिए जा रहे थे।तभी रास्ते में बैठी एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पुलिस वाहन को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। वाहन के रुकने पर उसमे से पुलिस को आता देख महिला सहम गई। महिला ने कहा साहब गलती हो गई।हमने अनजाने में आपकी की गाड़ी को रोकवा लिया। चौकी प्रभारी ने बुजुर्ग महिला से कहा डरो नही।क्या बात है। कहां जाना है।पुलिस के पूछने पर बुजुर्ग महिला ने अपना नाम फूलमती (80) पत्नी किलाराम निवासी ग्राम पहलवान पुरवा मजरे लोहटी सरैयां बताया। उसने कहा कि उसके पैर में फ्रेक्चर है। वह चलने में असमर्थ है। लाठी के सहारे चलती है। उसे घर जाना है। वह घर का रास्ता भटक गई है। इस पर चौकी प्रभारी ने बुर्जुग महिला को गोद में उठाकर अपनी गाड़ी में बिठाया और उसके घर पहुंचाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। सैदपुर चौकी प्रभारी नेक कार्यों के लिए क्षेत्र में चर्चित हैं। तीन दिन पहले ही एसएसपी आशीष तिवारी ने चौकी प्रभारी को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया था।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More