अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के प्रकरण में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन युवक व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के मुंगीशपुर गांव निवासी नरसिंह सिंह की बेटी साक्षी सिंह का शव दो दिन पूर्व फांसी से लटकता परिजनों को मिला था। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मृतका के पिता नरसिंह बहादुर सिंह द्वारा अपने पड़ोसी परिवार के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम किए जाने की तहरीर दी गई थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र शिव पूजन सिंह, ज्ञानेंद्र की पत्नी राधा सिंह तथा शिवपूजन सिंह पुत्र भगवती सिंह के खिलाफ धारा 306, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसमें से तीन लोग मुर्गी फार्म के पास मौजूद है। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय कांस्टेबल अनुभव सिंह, सागर सिंह ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर थाने ले आए।
प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह व शिवपूजन सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया। जहां से जेल भेज दिया गया। वही महिला आरोपी राधा सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More