
साइबर ठगी के शिकार युवक ने की आत्महत्या।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना गोसाईगंज साइबर ठगी के शिकार एक युवक ने अपने एक रिश्तेदार के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतक कर्ज के चलते परेशान था।
थाना गोसाईगंज अंतर्गत राम बहर बाजार निवासी शिव शंकर पांडेय के घर उसके पत्नी का मौसेरा भाई उत्तम चौबे (32) वर्ष निवासी मुक्तापुर थाना तारुन रहता था। वह मजदूरी करता था। गुरुवार की रात उसका शव घर के पीछे स्थित एक कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तम को साइबर जालसाजों ने दो लाख रुपये की लॉटरी का झांसा देकर, उससे 25 हजार रुपये ठग लिए थे। यह पैसा उसने किसी से कर्ज लिया था, इसके चलते वह बहुत परेशान था। थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More