सांसद लल्लू सिंह ने चौपाल लगा कर सुनी समस्याएं, बोले- किसानों का हित सर्वोपरि।
अयोध्या।
अयोध्या भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार दोपहर बाद ग्राम खुशहाल गंज में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है कम संसाधन के बीच आज किसानों के प्रयासों की बदौलत देश विकास की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की धारणा है कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हम किसानों के हित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार किसानो की आय दो गुना करने के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। संयोजक शिवनारायण तिवारी व सह संयोजक नंदकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी रहे।
प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, सुरेश दुबे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कालिका सिंह, महिला मोर्चा की महानगर मंत्री स्वाति सिंह, शारदा यादव, लक्ष्मी सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक मायाराम प्रजापति, राम जियावान वर्मा, डब्लू मौर्य, पिंटू वर्मा व राधेश्याम पांडे आदि मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों की अधिकतर समस्या गांव के अंदर रास्ते और नाली को लेकर थी। जिसे सांसद ने ग्राम प्रधान रीता देवी व ग्रामीणों के साथ बातचीत कर हल कराया। ग्राम दतौली में सांसद ने ग्राम प्रधान प्रहलाद वर्मा व ग्रामीणों के बीच बातचीत से समस्याओं का समाधान कराया।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More