
सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा , बढ़ा बाढ़ का खतरा।
अयोध्या।
अयोध्या में शुक्रवार को सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही है। हालांकि बीते 24 घंटों में जलस्तर में 21 सेमी घटा है। इसके बावजूद भी अयोध्या, बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर कई जनपदों के तटवर्ती इलाकों में अभी भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं हल्की बूंदाबादी के बाद शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है।
सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है। गुरुवार सुबह नदी का जलस्तर 92.90 रिकार्ड किया गया। बुधवार को जलस्तर 93.221 पहुंच गया था। नदी के जलस्तर में गिरावट से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि केंद्रीय जल आयोग ने अभी भी चेतावनी जारी किया है।
अयोध्या गुरुवार रात कई इलाकों में माध्यम बारिश हुई, तो कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए है। इसके बावजूद भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है, बर्षा होने की संभावना नहीं है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More