सम्पूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायतों में 5 निस्तारित

रुदौली - अयोध्या

IMG 20200122 WA0004 - सम्पूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायतों में 5 निस्तारित✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या

  • तहसील रूदौली में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज 86 शिकायतों में 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
  • जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक 16 शिकायते विकास विभाग से सम्बंधित रही जिनमे चकरोड,आवास व् आर्थिक सहायता आदि शामिल है।कृषि विभाग से सम्बंधित 9 शिकायते दर्ज की गयी जिनमे अधिकतर किसान सम्मान निधि में बैंक खाता गलत फीड होना बताया गया।पुलिस विभाग से सम्बंधित 8 शिकायते दर्ज की गयी।विधुत विभाग से सम्बंधित 7 शिकायते रही जिनमे अधिकतर गलत विधुत बिल अथवा बिना कनेक्शन के बिल आने से सम्बंधित रही। इसके अलावा आपूर्ति विभाग,गन्ना विभाग,वन विभाग,धान क्रय केंद्र,लोक निर्माण विभाग,एलडीएम आदि से सम्बंधित दर्ज की गयी।
  • तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है शेष सभी शिकायतों को संबन्धित विभाग को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण के लिए सौंपा गया है।इस मौके पर नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार,कोतवाल रूदौली विश्वनाथ यादव,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली के डॉ0 फहीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *