
समरसता दिवस के रूप में भाजपाईयों ने मनाई डा अम्बेडकर जयंती।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों द्वारा अम्बेडकर जयंती पर महानगर में कई स्थान पर स्थापित डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या में भाजपाईयों द्वारा महानगर क्षेत्र में स्थापित 16 स्थानों पर अम्बेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई किया गया। रात्रि में दीपक जलाए गए।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयपुरिया स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेन्द्र पाण्डेय के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने पूराबाजार के सनेथू, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मोहबरा, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने साहबगंज बालदा कालोनी, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने पूरा बाजार के दतौली, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी व भाजपा नेता अभय सिंह ने कृष्णा नगर वार्ड के मसिनियां में अम्बेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
सहादतगंज स्थित कार्यालय में डा. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्वत व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर सुनाया।
इस दौरान राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और समावेशिता के लिए समर्पित था, और उनके विचार आज भी देश को प्रेरणा देते हैं।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए गरीबों, मजदूरों, शोषितों व वंचितों के उत्थान के प्रति संकल्पित है। भेदभाव के खिलाफ व गरीबों शोषितों व वंचितों के हितों की रक्षा के लिए बाबा साहब द्वारा किये संघर्ष हमें आज भी प्रेरणा प्रदान करते है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब उनके सिद्धान्तों व विचारों का पालन करने के साथ हम समाज के हित काम करने का संकल्प लेंगे।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चल कर सरकार ने सबका साथ सबका विकास करने के लिए जनकल्याण कारी योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की हैं।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, डा राकेश मणि त्रिपाठी, काशीराम रावत, अभय सिंह, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, हेमंत जायसवाल, सूरज सोनकर, नयन कमल चौधरी, बब्लू मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More