सपा प्रमुख ने शीतला सिंह को दी श्रद्धांजलि।

अयोध्या।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने मंगलवार को जनमोर्चा के प्रधान सम्पादक स्व. शीतला सिंह को उनके मकबरा स्थित आवास पर श्रद्वांजलि अर्पित किया और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहां हम हर तरह से आप लोगों के साथ हैं। करीब 40 मिनट परिवार के साथ बिताया और पुरानी यादें साझा किया। उनके साथ पूर्व विधायक जय शंकर पांडे मौजूद थे।