सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सपा के पूर्व विधायक समेत 10 की गिरफ्तारी का आदेश, कोर्ट में नहीं हो रहे पेश, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्रवाई।

सपा के पूर्व विधायक समेत 10 की गिरफ्तारी का आदेश, कोर्ट में नहीं हो रहे पेश, आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्रवाई।

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले के एमपी/एमएलए कोर्ट ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडे समेत 10 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने यह आदेश आरोपियों द्वारा लगातार दो पेशियों में अपना बयान दर्ज कराने नहीं आने के कारण दिया।

विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडे के अनुसार, मामला 4 फरवरी 2022 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। कोतवाली देहात थाने में दर्ज दो एफआईआर के मुताबिक, लंभुआ के तत्कालीन विधायक संतोष पांडेय और उनके 12 समर्थकों ने चुनाव के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के कई स्थानों पर जनसभाएं आयोजित की। उड़न दस्ता प्रभारी और बीडीओ संदीप सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था।

आरोपियों पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के साथ-साथ कोविड-19 महामारी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों से जिरह पूरी हो चुकी है और अब केवल आरोपियों का बयान दर्ज किया जाना बाकी है। लेकिन आरोपियों की कोर्ट में लगातार अनुपस्थिति के कारण यह प्रक्रिया बाधित हो रही है।

गुरुवार को पेशी पर दो आरोपी परमात्मा यादव व सत्यपाल सिंह उपस्थित थे। पूर्व विधायक संतोष पांडे, नईम, आलोक, रामानंद, तैय्यब, कयूम, इरफ़ान, जाफर, रमेश व आलोक अनुपस्थित रहे तो उनके विरुद्ध एनबीडब्लू जारी कर 23 जनवरी की तिथि नियत की गईं है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216