
अयोध्या जिले में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं थाना कैंट क्षेत्र में एक टैंकर में आग लगने का भी समाचार मिला है।गोसाईगंज कस्बे के भीटी तिराहे पर सुबह तड़के पिकअप की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल होने की सुचना है । स्थानीय लोगों में ड्राइवर को पकड़ा पुलिस के हवाले किया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
दुसरी घटना लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर थाना कैंट क्षेत्र स्थित एक ढाबा के सामने टैंकर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप पाण्डेय ने फायर ब्रिगेड का दस्ता सहित आग पर काबू पाने के लिये जुट गए।
अज्ञात कारणों से टैंकर में भीषण आग का लगना बताया जा रहा है।वही ड्राइवर क्लीनर को लेकर कोई सूचना नहीं है। इस घटना से हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। जहां पर फायर ब्रिगेड कर्मियों के अलावा भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More