
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह में प्रयागराज हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो अन्य की हालत गम्भीर है। जानकारी के अनुसार अयोध्या प्रयागराज हाईवे के पिपरी गांव के समीप तीन किसान विक्रम पर सब्जी लाद रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर में परशुराम (पुत्र) बुद्धिराम, राममंगल (पुत्र) सहदेव व शिवम् पुत्र ओम प्रकाश घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां इलाज के दौरान शिवम् (25) वर्ष की मृत्यु हो गई। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More