बहराइच - उत्तरप्रदेश

सड़क पर लाठियों से साधु को पीटने वाला उप निरीक्षक निलंबित।

सड़क पर लाठियों से साधु को पीटने वाला उप निरीक्षक निलंबित।

बहराइच।

शिवपुर में स्थित माता मंदिर के पुजारी को उपनिरीक्षक ने मामूली सी बात पर बीच सड़क पर लाठियों से पिटाई कर दी। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर में मंदिर स्थित है। यहां पर एक पुजारी की तैनाती है। शनिवार को मामूली सी बात पर शिवपुर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राम गोविंद यादव ने मंदिर के पुजारी की लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। इमामगंज तटबंध पर पुजारी की पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें पुजारी कह रहा है कि चाहे जितना मारो जान से मार दो, लेकिन पुलिस की गाड़ी पर वह नहीं बैठेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी का कहना है कि मामूली सी बात हुई थी। उच्चाधिकारियों का जो निर्णय होगा, वह उप निरीक्षक के विरुद्ध किया जाएगा। एसपी ने देर शाम को उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी को सौंपी गई है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216