पूराकलंदर- अयोध्या

सड़क किनारे लहूलुहान मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, लगाया जाम।

सड़क किनारे लहूलुहान मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, लगाया जाम।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मोइयाकपूरपुर गांव के पास मंगलवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। दोपहर में लहुलुहान हालत में एक अधेड़ का शव पाया गया। इसे लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए, घंटों तक मार्ग जाम रखा। परिजनों की ओर से दावा किया जा रहा है कि मौत से पहले अधेड़ ने डायल 120 पर काल कर जान का खतरा बताया था। हालांकि पुलिस डायल 120 के सीडीआर की जांच की बात कह रही है। अधेड़ की शिनाख्त भिखारीपुर निवासी दलित युवक सुनील कुमार 40 वर्ष (पुत्र) संतराम के रूप में हुई। बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास मिले इस शव को लेकर कोहराम मच गया। परिजनों ने इसे हत्या बताकर ग्रामीणों संग सुचित्तागंज मसौधा मार्ग घंटा भर से ज्यादा जाम रखा। पुलिस क्षेत्राधिकारी के मान मनौवल और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद घर वालों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंपा। तब जाकर जाम खत्म हुआ।
गंभीर बात यह है कि दिन दहाड़े हुई इस घटना स्थल के आसपास करीब आधा दर्जन घर है लेकिन किसी ने नही देखा कि घटना हुई कैसे। इसे लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है। घटनास्थल से लगे घर बाबू लाल निषाद, राम प्रसाद आदि ने बताया सभी खेतों में काम करने गए थे। 8 वर्ष की निधि पुत्री पिंटू ने सबसे पहले युवक को देखा और चिल्लाना शुरू किया तो तो लोग दौड़े।
युवक के भाई बृजेश कुमार व कुच्ची ने आरोप लगाया है कि हत्या कर हत्यारे भाग गए। बताया सड़क पर कहीं दुर्घटना के निशान नहीं दिखाई पड़ते हैं। आरोप लगाया है कि पुलिस अपने बचाव में इसे दुर्घटना बताने में जुटी है। आशंका है कि किसी रॉड या लोहे के हथियार से वार किया गया है। घटना के बाद रौनाही, पूरा कलंदर, कैंट तीन थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को जांच पड़ताल में लगा दिया गया है। थाना प्रभारी पूरा कलंदर रतन शर्मा, रौनाही पंकज सिंह, सीओ सदर संजीव कुमार सिंह, उपजिला अधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216