
संदिग्ध अवस्था में युवती का साड़ी के सहारे लटकता मिला शव।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 22 वर्षीय दलित युवती प्रतिमा कनौजिया (पुत्री) राम अशोक कनौजिया का शव शनिवार दोपहर घर के भीतर छत में लगे पंखे के हुक से साड़ी के सहारे संदिग्ध अवस्था में लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतका प्रतिमा कनौजिया घर के पास लकड़ी रखने के लिए बने कमरे में चली गई और वहां साड़ी के फंदे से गले मे फांसी लगा लिया। काफी देर तक घर वापस न आने पर उसकी मां और छोटा भाई ढूंढने गये, तो शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा शव नीचे उतर लिया गया। मृतक के पिता और बड़े भाई रोजी रोटी के सिलसिले में घर से बाहर रहकर नौकरी करते हैं। मृतका अभी अविवाहित थी। मृतक के चाचा की सूचना पर पुलिस द्वारा शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More