अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न।

श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गई। बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि 30 अप्रैल 2026 तक श्रीराम मंदिर से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निर्माण एजेंसियां एलएंडटी (L&T) और टाटा कंसलटेंसी मंदिर परिसर से हट जाएंगी। इसके साथ ही सभी दस्तावेजों को अंतिम रूप देने और बिलों के भुगतान की प्रक्रिया भी 30 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि एलएंडटी और टाटा कंसलटेंसी ने मंदिर निर्माण कार्य पर तीन वर्षों की गारंटी दी है। साथ ही मंदिर के रखरखाव के लिए दोनों संस्थानों की एक छोटी तकनीकी इकाई (स्मॉल यूनिट) मंदिर परिसर में तैनात रहेगी। एलएंडटी, टाटा कंसलटेंसी और राज्य निर्माण निगम के साथ किए गए सभी एग्रीमेंट अब ट्रस्ट के अधीन कर लिए जाएंगे।

चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य अभी शेष है, जिसे अप्रैल 2026 तक पूरा किए जाने की संभावना है। श्रीराम मंदिर निर्माण पर कुल करीब 1900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से अब तक 1600 करोड़ रुपये का भुगतान जीएसटी सहित किया जा चुका है।

नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि कैंसर इंस्टीट्यूट का डिजाइन तैयार हो चुका है, हालांकि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में देरी हो रही है। वहीं, सप्त मंदिर में आम श्रद्धालुओं के दर्शन मार्च महीने से शुरू होने की संभावना जताई गई है

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216