श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले “अक्षत पूजन”, 100 विहिप कार्यकर्ता 50 करोड़ लोगों को बांटेंगे अक्षत।
अयोध्या।
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले रविवार को “अक्षत पूजन” किया गया। इसमें केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार सहित 45 प्रांतों से 100 विहिप कार्यकर्ता पहुंचे।
उन्हें श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामलला के सामने सभी को पीतल का कलश सौंपा। हर एक कलश में 5 किलो अक्षत है। अक्षत को विहिप कार्यकर्ता देश के कोने-कोने में जाकर 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को बांटेंगे।
चंपत राय ने कहा कि ये अक्षत बिना टूटे चावल, हल्दी और देसी घी से बनाया गया है। अक्षत के साथ ही एक क्विंटल पिसी हुई हल्दी और 21 किलो देसी घी भी मंगवाया गया था। इसे विधि-विधान से 500 क्विंटल चावल में मिलाया गया। चावल को रंगने के बाद इसे पीतल के कलश में रखा गया।
चंपत राय ने कहा कि 500 साल बाद भगवान राम जन्मभूमि में लौट रहे हैं। लोग अयोध्या जैसा माहौल गांव में ही बनाएं। प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन हर घर दीये जलाकर खुशी मनाएं। 22 जनवरी को भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण अपने गांव में लोगों को दिखने की व्यवस्था करें। अक्षत गांव में पूजन के लिए है। न की अयोध्या आने का निमंत्रण है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More