
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह मंगलवार को प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रीरामलला के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालू अपने आराध्य के दर्शन को आतुर दिखे।
22/01/2024 सोमवार की दोपहर 12:29 मिनट पर श्रीरामलला की श्यामवर्णी प्रतिमा भव्य नव्य मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित हुई। यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजन-अर्चन के दौरान भाव-विह्वल दिखे। स्वर्ण आभूषणों से सज्जित श्रीरामलला का यह विग्रह चित्त को आकर्षित करने वाला था। गर्भगृह में श्रीरामलला विराजमान का पूजन हुआ। रजत चल प्रतिमा की भी प्रतिष्ठा हुई। इस बीच श्यामवर्णी श्रीरामलला का नामकरण संस्कार हुआ। अब श्रीरामलला बालक राम के रूप में जाने जाएंगे।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More