
अयोध्या विश्व भर के पर्यटकों की पहली पसंद अब अयोध्या और दूसरी पसंद काशी विश्वनाथ हो गई है, जबकि कभी पहली पसंद रहने वाला ताजमहल अब तीसरी पसंद हो गया है। यह दावा करते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अलग-अलग देश से आये 45 पर्यटकों के साथ श्रीरामलला का दर्शन किया।
प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा सोमवार को साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और थाईलैंड सहित कई देशों के 45 पर्यटकों के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में रचनात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी राम और लक्ष्मण की जोड़ी है। और जहां तक अयोध्या के विकास की बात है तो अयोध्या का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही संभव हुआ। अनुप जलोटा ने कहा मैं 55 वर्ष से अयोध्या आ रहा हूं और अयोध्या की दशा देखकर दुखी हो जाता था, ना सड़कें और ना ही ठहरने का कोई स्थान मिल पाता था, जबकि अब अयोध्या वास्तविक राम की नगरी लगती है और इसी कारण दुनिया भर से लोग हमसे कहते हैं कि अयोध्या दर्शन करने आप जब भी जाएं तो हमें भी लेकर जाएं।
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि क्या यह संभव था कि देश के 70 से 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन पा सकें.? यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो सका है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब देश के मुस्लिम विकास और अपने सुरक्षा से प्रभावित होकर भाजपा को वोट दे रहे हैं तो आखिर फिर बचा क्या ? जलोटा ने दावा किया कि इस बार भाजपा 400 के पार पहुंच जाएगी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More