अयोध्या|
राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है सरयू के तट पर आने वाले भक्तों को अब रामलला दर्शन के साथ डिजिटल रामायण का भी आनंद ले सकेंगे। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में डिजिटल रामायण गैलरी का अवलोकन जिलाधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा किए जाने के बाद भक्तों के लिए खोल दिया गया है।
अयोध्या में रामायण सर्किट योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में 10 करोड़ की लागत से एक ऑडिटोरियम को तैयार किया गया है। जिसमें चार डिजिटल गैलरी को तैयार किया गया है। एक गैलरी में लगभग 30 लोग बैठ सकेंगे। इस गैलरी में रामकथा के डिजिटल प्रस्तुति प्रेजेंटेशन, मैपिंग, होलोग्राफिक, 3D तकनीकी, व एलइडी के माध्यम से रामायण के थीम पर ऑडियो वीडियो में रामायण के चरित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।
पहले गैलरी में अयोध्या की स्थापना और नगर प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों को जानकारी दो जाएगी। दूसरे गैलरी में 3D में रामायण के प्रसंगों का भगवान श्री राम के जन्म से लेकर अहिल्या उद्धार, शिव धनुष और राम सीता स्वयंवर व विवाह तक के प्रसंग को दिखाया गया। और तीसरे गैलरी में चारो तरफ स्क्रीन दिखाई गई है। इसमें सीता हरण, जटायु के प्रसंग, सुग्रीव के मुलाकात, बालि का वध, वानर सेना के साथ सीता की खोज, हनुमान का सीता का खोज, लंका दहन, राम सेतु का निर्माण, राम रावण युद्ध, रावण वध, सीता अग्नि परीक्षा, पुष्पक विमान से वापसी, भरत विलाप, राज्याभिषेक, राम राज्य की स्थापना , माता सीता का बाल्मीकि आश्रम में प्रस्थान, लव कुश का जन्म, माता सीता भूमि समाधि, श्री राम लोक वापसी के प्रसंगों को दिखाया गया। वहीं चौथे गैलरी में भगवान श्री राम के जीवन चरित को समाज मेंं स्थापित करने का संदेश दिया गया है। और देश के विभिन्न रामायण की भी जानकारी दी गई है।
जिलाधिकारी नीतीश कुमार जानकारी देते हुए कहा कि आज इस गैलरी का ट्रायल रन किया गया है जिसमें 4 स्क्रीन लगे हुए हैं जिसमें रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को दिखाएंगे इतिहास के बारे में भी बताया जाएगा इसके साथ ही रामकथा का क्या महत्व है और उससे समाज पर क्या प्रभाव है इस गैलरी के माध्यम से दिखाया जाएगा 10 से 15 दिन तक किया ट्रायल रन किया जाएगा जिसमें समाज के प्रमुख लोगों और स्कूल के छात्र छात्राओं को अलग-अलग समय में दिखाएंगे इस दौरान इसमें कुछ बदलाव किए जाने होंगे तो वह भी पूरे किए जाएंगे उसके बाद गैलरी को फाइनल कर दिया जाएगा।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More