श्रद्धालुओं और बारातियों की कार भिड़ंत, जिला अस्पताल में भर्ती।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रद्धालुओं और बारातियों की कार भिड़ंत, जिला अस्पताल में भर्ती

4369411 11 - श्रद्धालुओं और बारातियों की कार भिड़ंत, जिला अस्पताल में भर्ती।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के तारुन-हैदरगंज मार्ग पर महाकुंभ से लौट रहे, कर्नाटक के श्रद्धालुओं की गाड़ी और एक शादी समारोह में जा रहे, बारातियों की कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बाराती घायल हो गए, जबकि कर्नाटक से आए 6 श्रद्धालु बाल-बाल बच गए।

घटना गुरुवार की रात नौ बजे के करीब की है, जब हिमांशु निवासी नियावा, सौरभ पाल और सुजीत गुप्ता दोनों फत्तेपुर निवासी अपनी आल्टो कार से केवलापुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। एक मोड़ पर उनकी कार की टक्कर कर्नाटक के श्रद्धालुओं की गाड़ी से हो गई।

उप निरीक्षक मुन्नी लाल चौधरी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तारुन सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ. अभिषेक विश्वास और फार्मासिस्ट ए.के. त्रिपाठी ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कर्नाटक से आए श्रद्धालु, जो महाकुंभ से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे, इस हादसे में सुरक्षित रहे। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है फिर मिलने के बाद जांच कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *