
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शुक्रवार को जबरदस्त शीतलहर के प्रकोप से लोग कांप उठे। सुबह से देर शाम तक छाए कोहरे और शाम को हुई बूंदाबांदी के बीच चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को दुबकने को मजबूर कर दिया। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान ( +3.1) और अधिकतम (-3.3) रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 95 और न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो किलोमीटर की गति से दक्षिणी – पश्चिमी दिशा में चली। पूर्वानुमान है कि 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फ गिरने से निचले क्षेत्रों में शीतलहर जारी है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More