अयोध्या जिले में अभी अगले चार दिनों तक शीतलहर से निजात के आसार नहीं हैं। पहाड़ पर बर्फबारी से ठंड और रात में पुरवा चलने से कोहरा रहेगा। तापमान भी सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।
बुधवार को दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। धूप नहीं निकली और गांव से शहर तक लोग अलाव खोजते रहे। शाम होने के साथ ही तापमान में गिरावट से ठिठुरन और बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के चलते दिन में भी ठंड और गलन लगातार रही।रात में तापमान नीचे जाने से गलन और बढ़ जाती है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और पछुआ चल रही है। इसके कारण शीतलहर का प्रकोप है।
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ चलने से ठंड और गलन जारी रहेगी। बताया कि अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत के आसार नहीं है। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More