images 3 7 - शीतलहर से अभी चार दिन नहीं मिलेगी राहत, पहाड़ पर बर्फबारी और पुरवा हवा से बनी रहेगी ठंड।

शीतलहर से अभी चार दिन नहीं मिलेगी राहत, पहाड़ पर बर्फबारी और पुरवा हवा से बनी रहेगी ठंड।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
शीतलहर से अभी चार दिन नहीं मिलेगी राहत, पहाड़ पर बर्फबारी और पुरवा हवा से बनी रहेगी ठंड।

images 3 7 - शीतलहर से अभी चार दिन नहीं मिलेगी राहत, पहाड़ पर बर्फबारी और पुरवा हवा से बनी रहेगी ठंड।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में अभी अगले चार दिनों तक शीतलहर से निजात के आसार नहीं हैं। पहाड़ पर बर्फबारी से ठंड और रात में पुरवा चलने से कोहरा रहेगा। तापमान भी सामान्य से कम रहने की उम्मीद है।

 बुधवार को दिन भर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। धूप नहीं निकली और गांव से शहर तक लोग अलाव खोजते रहे। शाम होने के साथ ही तापमान में गिरावट से ठिठुरन और बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से ढाई डिग्री सेल्सियस कम था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के चलते दिन में भी ठंड और गलन लगातार रही।रात में तापमान नीचे जाने से गलन और बढ़ जाती है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और पछुआ चल रही है। इसके कारण शीतलहर का प्रकोप है।

download 6 - शीतलहर से अभी चार दिन नहीं मिलेगी राहत, पहाड़ पर बर्फबारी और पुरवा हवा से बनी रहेगी ठंड।

नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ चलने से ठंड और गलन जारी रहेगी। बताया कि अगले चार दिनों तक शीतलहर से राहत के आसार नहीं है। तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *