%E0%A4%85%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F - शिकंजे में आए समदा झील के तीन शिकारी पुलिस के हवाले।

शिकंजे में आए समदा झील के तीन शिकारी पुलिस के हवाले।

सोहावल - अयोध्या

शिकंजे में आए समदा झील के तीन शिकारी पुलिस के हवाले।

अरेस्ट - शिकंजे में आए समदा झील के तीन शिकारी पुलिस के हवाले।

सोहावल__अयोध्या।
अयोध्या जिले में समदा पक्षी विहार में शिकार करते पकड़े गए तीन आरोपियों को पूराकलंदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस केस पंजीकृत कर कार्रवाई करेगी। सौंदर्यीकरण के दौर से गुजर रही विकास प्राधिकरण की इस झील की मछलियां और प्रवासी पक्षियों के शिकार पर रोकथाम को लेकर महीनों से कवायद चल रही है। अब तक कई बार छापे में दर्जन भर से ज्यादा शिकारी पकड़े गए, लेकिन इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नही हो पाई। जिम्मेदारी संभाल रहा वन विभाग हर बार इन्हें पुलिस के हवाले कर अपना पल्लू झाड़ लेता है। वह पैरवी के पचड़े में पड़ने से बचता रहा है। पुलिस इनका शांति भंग में चालान कर इति श्री करती आई है। रविवार की सुबह ही वन विभाग की टीम ने ऐसे तीन शिकारियों को झील पर पकड़ा और पूरकलंदर थाने की पुलिस को जांच पड़ताल और कार्रवाई के लिए सौंपा है। उप जिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया कि झील की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए पूरा कलंदर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर वन रेंज आरके त्रिगुनायत ने बताया कि वर्जन – झील पर शिकार करने आए तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। वन विभाग की केवल वाइल्ड लाइफ निगरानी तक ही जिम्मेदारी बनती है, इसलिए इन्हें पूराकलंदर पुलिस को सौंप दिया गया है। थाने की कस्टडी में पूछताछ चल रही है, जो भी संभव होगा पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *