images 1 12 - शादी वाले घर पर मचा कोहराम, डीजे का तार जोड़ते समय करंट में चपेट में आकर युवक की मौत।

शादी वाले घर पर मचा कोहराम, डीजे का तार जोड़ते समय करंट में चपेट में आकर युवक की मौत।

सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

शादी वाले घर पर मचा कोहराम, डीजे का तार जोड़ते समय करंट में चपेट में आकर युवक की मौत।

images 1 12 - शादी वाले घर पर मचा कोहराम, डीजे का तार जोड़ते समय करंट में चपेट में आकर युवक की मौत।

सुल्तानपुर_उत्तर प्रदेश।

सुल्तानपुर में शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है। बहन की बारात आने से 24 घंटे पहले करंट की चपेट में आने से भाई की मौत हो गई। इसके बाद से खुशी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव की है।

ग्राम निवासी प्रदीप (24) पुत्र राजाराम की बहन माधुरी की आज अमेठी से बारात आनी थी। घर पर शादियों की तैयारी चल रही थी। इस बीच बीती रात डीजे लगाने के लिए प्रदीप तार लगा रहा था। एकाएक चैनल में करंट उतर आया और उसमें चिपक गया। जब तक घर वाले दौड़ते और उसे बचाते तब तक उसकी जान जा चुकी थी। प्रदीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आज प्रदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा और अब बहन की बारात कल आएगी। शादी की रस्में सादगी के साथ अदा कर उसे विदा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *