
शाखा प्रबंधक लेकर भागा 8.63 लाख, केस दर्ज।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में गांव-गांव में समूह बना लोगो को स्वावलंबी बनाने वाली कंपनी के मैनेजर ने ही कंपनी के 8.63 लाख रुपए हड़प लिया और भाग निकला है। जानकारी होने पर कंपनी के स्टेट हेड ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पैसालो डिजिटल लिमिटेड के स्टेट हेड आशीष मिश्रा ने गोसाईगंज थाने पर तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि हमारी एक शाखा कटका बाजार में है। जिसमें शाखा प्रबंधक के पद पर रमेश कुमार थे। कंपनी को जानकारी मिली कि राजेश ऋण धारियों से तो पैसा वसूल रहे हैं लेकिन कंपनी में जमा नहीं करा रहे है। जिस पर उन्हें पैसा जमा करने का कंपनी ने दबाव बनाया तो आजकल करके टालते रहे। बिना किसी सूचना को 24 जुलाई को वह कंपनी छोड़कर चले गए। पता करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। उनकी अनुपस्थिति में जब फील्ड से जानकारी एकत्रित की गई तो पता चला कि वह कंपनी का आठ लाख 63 हजार रुपए लेकर भाग गए हैं।
गोसाईगंज कोतवाल प्रेमचंद सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More