अयोध्या शहर के सरस्वती पुरम् कालोनी से अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त चार महिलाओं तथा 4 पुरूषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कौशलपुरी कालोनी की रहने वाली एक 63 वर्षीय महिला भी शामिल है। जो पूर्व में भी इन्हीं आरोपों में जेल जा चुकी है।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को डॉयल 112 पर सरस्वती पुरम् कालोनी में अनैतिक देह व्यापार होने के सूचना मिली। जिस पर जांच में सही पाए जाने पर सरस्वती पुरम् कालोनी के एक मकान से 4 महिलाओं तथा चार पुरूषों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 63 साल की एक महिला भी शामिल है। वह कौशलपुरी कालोनी फेज टू की रहने वाली है। ग्राहकों से फोन से सम्पर्क होने के बाद सरस्वती पुरम् स्थित मकान में देह व्यापार होता था। उक्त महिला साल 2020 में अनैतिक देह व्यापार के आरोप में जेल भी जा चुकी है।
सीओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मौके से 4 महिला व 4 पुरूषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। सभी का अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/5/6/7 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More