Screenshot 20250512 205432 - शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग, स्थानीय लोगों का विरोध।

शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग, स्थानीय लोगों का विरोध।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग, स्थानीय लोगों का विरोध।

Screenshot 20250512 205432 - शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग, स्थानीय लोगों का विरोध।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के भरतकुंड टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद बढ़ गया है। टोल कर्मचारी स्थानीय लोगों से जबरन टोल वसूल रहे हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब टोल कर्मियों ने बीकापुर से आ रहे, एक शव वाहन से भी टोल मांगा।
टोल प्लाजा प्रबंधन ने वाहनों के आवागमन के लिए जो साइड का रास्ता हमेशा खुला रखा जाता था, उस पर भी बैरियर लगा दिए हैं। इससे बाइक सवार और अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। शव वाहन से टोल वसूली की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *