व्यापार मंडल के अध्यक्ष को पुलिस ने पीटा, व्यापारियों में आक्रोश आंदोलन की चेतावनी।
कूरेभार_सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार में पुलिस की पिटाई का मामला थम नहीं रहा है। पुलिस है कि कभी श्रद्धालुओं को पीट रही तो कभी व्यापारी को। रविवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे कूरेभार चौराहे पर तैनात दोस्तपुर की पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष की पिटाई कर दिया, जब वह घर जा रहे था। पुलिस की इस पिटाई को लेकर व्यापारी आक्रोशित है।
फिलहाल व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर सिपाही के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया है। रविवार की रात कूरेभार निवासी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजीत कसौंधन कुछ सामान लेकर घर की तरफ जा रहा था, तभी चौराहे पर तैनात दोस्तपुर थाने के सिपाही विवेक सिंह ने अध्यक्ष से रोककर हाथापाई करने लगा और डंडा भी मारने के लिए दौड़ा लिया। मारपीट की खबर सुनते ही कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। फिलहाल पीड़ित व्यापारी ने सिपाही के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है।
थाना अध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया की तहरीर मिली हैं। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।