
कोतवाली क्षेत्र के सहजपुर मठिया गांव में रविवार दोपहर 40 वर्षीय विवाहिता रेनू सिंह पत्नी मनोज कुमार सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर कमरे में सीलिंग फैन से कपड़े के सहारे लटकता मिला। लेकिन परिस्थिति घटना को संदिग्ध बना रही थी। मृतका का शव कमरे के भीतर बेड के ऊपर रखी छोटी मेज पर बैठे हुए मुद्रा में नजर आया। कमरे में दरवाजा भी नहीं लगा हुआ है। मृतका रेनू सिंह का परिवार गांव के बाहर बाग में मकान बनाकर रहता था। मृतका घर में अकेली रहती थी। उसके पति मनोज कुमार सिंह पंजाब में नौकरी करते हैं। मृतका की 14 वर्षीय इकलौती पुत्री है। जो सुल्तानपुर जनपद के धनपतगंज में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। महिला के संदिग्ध मौत की पहेली अभी उलझी हुई है। सूचना मिलने के बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को नीचे उतारवा कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More