अयोध्या उत्तर प्रदेश

विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी।

विरोधियों को फंसाने के लिए खुद को गोली मारी।

अयोध्या।

अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धरमपुरवा गांव के पास शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में थाना कैंट के हिस्ट्रीशीटर लक्ष्मण निषाद को गोली के छर्रे लगे। उनको दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्होंने  दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उसने खुद ही गोली मारी थी।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मण निषाद अयोध्या जिले के बीकापुर थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल पिपरी चौराहा के पास रहता है, उसने शनिवार सुबह पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। धरमपुरवा के पास रिश्ते में चाचा- भतीजा संतोष सोनकर व कोमल सोनकर निवासी धर्मकांटा थाना रामजन्मभूमि ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। उसे हाथ और पांव में छर्रे लगे हैं। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की। अयोध्या पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि लक्ष्मण ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए यह साजिश रची। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने केस बंद कर कर लक्ष्मण पर कार्रवाई करने की तैयारी है।

योध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण का आपराधिक इतिहास भी है, वह थाना कैंट का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।

editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

1 day ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216