लखनऊ

विधायक अभय सिंह को मिला ,Y श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे विधायक अभय सिंह।

विधायक अभय सिंह को मिली, Y श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे विधायक अभय सिंह।

लखनऊ।

लखनऊ अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह पर बीजेपी सरकार मेहरबान हो गई है। सपा के बागी विधायक अभय सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब CRPF के जवान सपा विधायक अभय सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हुए, राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया था। करीब 7 समाजवादी पार्टी के विधायकों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को वोट ना करके, क्रॉस वोटिंग की थी। इसमें अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह का नाम भी शामिल था। विधायक अभय सिंह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री का सिंबल दिखाते हुए नजर आए थे। साथ ही  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी नजर आए थे। तब से अभय सिंह बीजेपी के करीब आ गए थे। वहीं उसके कुछ दिन बाद अभय सिंह ने अयोध्या पहुंच कर श्रीरामलला के दर्शन भी किए थे। दर्शन के दौरान अभय सिंह भावुक भी हो गए थे।

अभय सिंह का जन्म अयोध्या के रहने वाले बाबू श्री भगवान बक्स सिंह के घर हुआ था। उन्होंने 1994 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। अभय सिंह ने सक्रिय राजनीति की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। 2012 विधानसभा चुनाव में अभय सिंह ने विधायकी का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अभय सिंह बसपा कैंडिडेट इंद्र प्रताप तिवारी को हराकर जीत दर्ज की थी। 2017 में अभय सिंह चुनाव हार गए थे। 2022 विधानसभा चुनाव में अभय सिंह ने तीसरी बार सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा और बीजेपी उम्मीदवार आरती तिवारी को हरा दिया था। आरती तिवारी पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की पत्नी है। मौजूदा समय में अभय सिंह गोसाईगंज सीट से सपा विधायक है। लेकिन इस समय उनकी बीजेपी से ज्यादा नजदीकी चल रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216