
सुल्तानपुर विजय नारायण सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 48 घंटे के अंदर ही मुख्य आरोपी अजय सिंह पकड़ा गया। कोतवाली नगर और बंधुआ कला पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अजय सिंह के पैर में गोली लगी है। घायल हत्यारोपी का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अजय के पास से बिना नंबर की बाइक व पिस्टल बरामद हुई है। रविवार रात दरियापुर तिराहे पर अजय सिंह ने विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनुज शर्मा नाम का युवक घायल हुआ था।
वहीं विजय नारायण सिंह हत्याकांड में डॉ. घनश्याम तिवारी की पत्नी व भाई हत्या की साजिश में फंस गए हैं। विजय नारायण के बड़े भाई सतीश नारायण ने उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। सतीश नारायण ने कहा कि विजय की हत्या बदले की भावना से करवाई गई है। 23 सितंबर 2023 को पीट-पीटकर मारे गए चिकित्सक, घनश्याम तिवारी की पत्नी निशा तिवारी और चिकित्सक के दोनों भाइयों को साजिश का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में इन दोनों के साथ कुल आठ लोगों पर > मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य आरोपी अजय सिंह को बनाया गया है।
आरोप है कि दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा, निशा तिवारी और डॉ. घनश्याम के भाइयों ने आपराधिक साजिश करके अजय सिंह व अज्ञात शूटरों से विजय नारायण सिंह की हत्या कराई। लंभुआ थाना क्षेत्र के सखौली गांव निवासी घनश्याम तिवारी की हत्या के मुख्य आरोपी अजय नारायण समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने अजय नारायण के चचेरे भाई विजय नारायण को भी सह आरोपी बनाया था।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More