वर्तमान में संविधान व लोकतंत्र दोनों खतरे में: लालजी वर्मा।
अयोध्या।
अयोध्या पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार लालजी वर्मा ने जाना बाजार में आयोजित स्वर्गीय परशुराम यादव की 15वीं पुण्यतिथि पर व्यक्त किए,उन्होंने कहा आज संविधान और लोकतंत्र दोनों खतरे में है। देश आर्थिक गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। इसलिए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए, स्वर्गीय पूर्व विधायक परशुराम यादव के संघर्षों को याद करते हुए,उनके पगचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जयशंकर पांडे ने कहा इस समय देश में अघोषित आपातकालीन चल रहा है। जिस देश के दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हो उसे देश का क्या हाल होगा।
सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने भी विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, रामस्वरूप फैजाबादी, डॉ एमपी यादव, गंगाराम वर्मा, कमलेश वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, जेपी यादव, रामसुंदर यादव, जमुना वर्मा, राजकुमार पांडेय, सियाराम यादव, शिवपूजन यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता संतोष कुमारी व संचालन मायाराम यादव ने किया। पूर्व विधायक की (पुत्री) रोली यादव ने आभार व्यक्त किया।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More