
सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया , और परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है।घटना कुड़वार थाना अंतर्गत जुदैयापुर कटावां गांव की है। यहां के रहने वाला दीप नारायन उपाध्याय पुत्र स्व. रामपाल रोज की तरह सुबह सोकर उठे। कुछ देर बाद वो छत पर गये और घंटों बीत गया, लेकिन नीचे नहीं उतरा। इस पर परिवार वालों को हैरानी हुई। परिजन छत पर पहुंचे तो वो दूसरे तल पर लोहे की रॉड में केबिल के सहारे झूल रहा था। किसी तरह परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक देर हो गई थी। नीचे उतारने तक उसकी मौत हो गई थी। दीप नारायन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दो बेटी और एक बेटे के साथ पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर दरोगा राम विलास यादव मौके पर गए थे। मृतक के भाई कामता प्रसाद उपाध्याय ने आत्महत्या की तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More