
राजस्थान की राजधानी जयपुर में नई सरकार के सामने लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बड़ी चुनौती पेश करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसके बाद राजनीतिक हस्तियों ने गोगामेड़ी की मौत पर दुख प्रकट किया है। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोगामेड़ी से बातचीत करने पहुंचे बदमाशों ने अचानक ही उन पर फायरिंग कर दी। किसी को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने कहा कि तीन लोग बाहर से सुखदेव जी से मिलने आए थे। सिक्योरिटी से अनुमति मिलने के बाद तीनों अंदर गए। दस मिनट उनमें बातचीत हुई। इसके बाद सुखदेव जी पर फायरिंग हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। हमले के समय उनके पास सिक्योरिटी गार्ड खड़ा था, उसे भी गोली लगी है। वह आईसीयू में है। क्रॉस फायर में एक हमलावर की भी मौत हो गई है। उसका नाम नवीन सिंह शेखावत है। दोनों हमलावरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। जगह-जगह बैरिकेटिंग कर हमलावरों को तलाशा जा रहा है।
सुखदेव सिंह जिस कमरे में बैठे थे, वहां का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हमलावरों ने बैठकर सुखदेव सिंह से बातचीत की। उस समय वहां चार लोग और मौजूद थे। दो हमलावरों ने बंदूकें निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। सुखदेव सिंह के साथ बैठे एक शख्स को भी गोली मारी गई है। हमले के बाद दो बदमाश बाइक से भागे और दो बदमाशों ने वहां एक स्कूटी सवार को गोली मारी और उससे स्कूटी छीनी। सुखदेव सिंह की SMS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चारों बदमाशों में से दो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी श्याम नगर स्थित घर में लोगों से मिल रहे थे। वहीं उन्हें और उनके गनमैन नरेंद्र को भी गोलियां मारी गई। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने इससे पहले भी सुखदेव सिंह को धमकी दी थी। तब मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया था।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा कपूरीसर और गोल्डी बरार ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हत्या के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो गई। इसमें रोहित गोदारा कपूरीसर के अकाउंट से दावा किया गया है कि सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। यह हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उन्हें मजबूत करता था। साथ ही पोस्ट में दुश्मनों को धमकी भी दी गई है कि वह भी अपनी अर्थी को तैयार रखें।
गोगामेड़ी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों तक पहुंची तो उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में जाने से रोका। वहां भी पुलिस का बंदोबस्त बढ़ाया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो, इसके लिए पुलिस अफसर सक्रिय हो गए। गोगामेड़ी सबसे पहले आनंद पाल एनकाउंटर केस के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंद पाल के शव को लेकर काफी दिन तक प्रदर्शन हुआ था। गोगामेड़ी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस के आला अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद के घटनाक्रम पर डीजीपी करीबी नजर बनाए हुए हैं। हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई है। उन जिलों में खास तौर पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जहां करणी सेना का व्यापक समर्थन है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More