लेखपाल संघ रूदौली इकाई का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न शौरभ सिंह अध्यक्ष चुने गए

FB IMG 1569051373608 - लेखपाल संघ रूदौली इकाई का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न शौरभ सिंह अध्यक्ष चुने गए

  • उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की रूदौली इकाई का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न
  • शौरभ सिंह अध्यक्ष व् नकछेद भारती मंत्री चुने गए
  • अन्य पदों का भी हुआ निर्विरोध निर्वाचन

रुदौली, अयोध्या

  • उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील रूदौली इकाई का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है। शौरभ सिंह अध्यक्ष व् नकछेद भारती मंत्री निर्वाचित हुए है। शुक्रवार को तहसील सभागार में जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय की देखरेख में जिलामंत्री/निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसम्मति से सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया।श्री तिवारी ने बताया कि सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
  • शौरभ सिंह को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा, मंत्री नकछेद भारती, उपमंत्री नीलिमा गौड़, राम धीरज कुशवाहा कोषाध्यक्ष व् शैलेन्द्र दूबे को संप्रेषक निर्वाचित किया गया है। बताया कि यशवंत प्रताप, जयकरन, राम धीरज, अमित तिवारी, राम बरन, कुलदीप सिंह, राकेश मिश्रा, कृष्ण प्रसाद, राम हिमांचल, शिव कुमार, संदीप कुमार, अजय कुमार, सत्यनारायन पाठक व् योगेश प्रताप को सचिव निर्वाचित किया गया है।जिलाध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय ने निर्वाचन संपन्न होने के बाद सभागार में ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व् गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • बतादें कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री शौरव सिंह अबतक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष है। इस अवसर पर लेखपाल रवि पाठक, बृजनाथ दूबे, राम वृक्ष मौर्या, सुभाष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

1 day ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216